रबूपुरा। श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने ढाका मंदिर परिसर में क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज जयंती धूमधाम से मनाई। उनकी प्रतिमा पर ज्योति प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया। संगठन जिलाध्यक्ष योगेश भाटी ने मिहिरभोज के जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह प्रतिहार राजपूत वंश के एक महान राजा थे। ऐतिहासिक लेखों में उन्हें श्रीराम का वंशज बताया जाता है। जिनका स्वर्णिम इतिहास छठी शताब्दी से 12 सौ शताब्दी तक बताया जाता है तथा उन्होंने राजस्थान, मंडोर, भीनगाल, नागौर, कन्नौज, ग्वालियर, उज्जैन आदि जगह राज स्थापित किया। अपने शासन काल में कई वर्षों तक मुगल आक्रांता से युद्ध लड़ा और हिंदुत्व सनातन धर्म व राजपूताने पर आंच नहीं आने दी। इसके साथ ही उनके सम्पूर्ण जीवन की शौर्य गाथा का जिक्र करते हुए भावभीनी श्रदांजलि दी। इस दौरान दीपक भाटी, गवेन्द्र राजपूत, धीरज ठाकुर, राजन सिंह, धीरू भैया, मुकेश भाटी आदि मौजूद रहे।
इस मशहूर अंतरराष्ट्रीय रिटेल ब्रांड ने दिल्ली-एनसीआर में एक नए शॉपिंग डेस्टिनेशन के साथ भारत…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…