रबूपुरा। रविवार को गांव रूस्तमपुर में किसान एक संघ की बैठक आयोजित की गईं। बैठक में किसानों की समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा के साथ ही संगठन विस्तार किया और कुछ ग्रामीणों को संगठन में पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने कहा कि किसान की धान की फसल औने-पौने दामों में खरीदी जा रही है जोकि एक विषम परस्थिति है और किसान अपने को ठगा महसूस कर रहा है। अगर धान का उचित दाम नहीं मिला तो किसान की लागत भी नहीं लौट सकेगी। सरकार को चाहिए की हर सहकारी समिति पर क्रय केंद्र खोलकर सरकारी रेट से सभी वैरायटी का धान खरीदा जाए। जिसकी मांग करते हुए पूर्व भी ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन सरकार अभी तक मौन है। अगर इसका जल्द समाधान नहीं किया गया तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। इसके साथ ही विस्तार करते हुए करणी सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष को किसान एकता संघ का मंड़ल सचिव व राजेन्द्र सिंह रूस्तपुर को जिला सचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर लौकेन्द्र सिंह, गवेन्द्र सिंह, कृष्ण शर्मा, शैलेस कुमार, बीरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
इस मशहूर अंतरराष्ट्रीय रिटेल ब्रांड ने दिल्ली-एनसीआर में एक नए शॉपिंग डेस्टिनेशन के साथ भारत…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…