करनी सेना ने भेजा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अराजक तत्वों पर कारवाई की मांग

रबूपुरा।  श्रीराजपूत करणी सेना ने गांव रूस्तमपुर में मासिक बैठक आयोजित कर संगठन विस्तार पर जोर दिया। इसके साथ ही समस्त कार्यकर्ताओं ने जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की छवि धूमिल किये जाने से नाराजगी जताई और उनके समर्थन में प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक ठाकुर ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण साफ-सुथरी छवि के अधिकारी हैं। जिनके अथक प्रयास से जिले में काफी हद तक अपराध पर अंकुश लगा है लेकिन कुछ लोग उन पर गलत आरोप लगाकर छवि को धूमिल कर रहे हैं। ऐसे साजिश कर्ताओं के विरू़द्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। एसएसपी के समर्थन में श्री राजपूत करणी सेना सड़कों पर उतरेगी। इस मौके पर लोकेन्द्र सिंह, ललित तौमर, नितिन भाटी, शिवकुमार, केपीसिंह, मनोज, विनीत, संजय आदि मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *