मेडिकल स्टोर संचालक व दवा लेने गये युवक से मारपीट, घायल

रबूपुरा। कस्बा स्थित मेडिकल स्टोर से दवा लेने गये युवक के साथ स्टोर संचालक व उसके भाई द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए भेजा गया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस जांचोपरान्त कार्रवाई की बात कह रही है। कस्बा के मौहल्ला राजपूतान निवासी दीपक शर्मा का आरोप है कि शनिवार शाम वह पास के मैड़िकल स्टोर से दवा लेने गया था। आरोप है कि दवा खाने के लिए पानी मांगने पर स्टोर संचालक व युवक में कहा सुनी हो गई। जिससे नाराज स्टोर संचालक ने अपने भाई के साथ मिलकर युवक पर हमला कर दिया। जिससे उसके कान व सिर में गम्भीर चोट लगी है।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *