रबूपुरा। श्रीराजपूत करणी सेना ने गांव रूस्तमपुर में मासिक बैठक आयोजित कर संगठन विस्तार पर जोर दिया। इसके साथ ही समस्त कार्यकर्ताओं ने जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की छवि धूमिल किये जाने से नाराजगी जताई और उनके समर्थन में प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक ठाकुर ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण साफ-सुथरी छवि के अधिकारी हैं। जिनके अथक प्रयास से जिले में काफी हद तक अपराध पर अंकुश लगा है लेकिन कुछ लोग उन पर गलत आरोप लगाकर छवि को धूमिल कर रहे हैं। ऐसे साजिश कर्ताओं के विरू़द्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। एसएसपी के समर्थन में श्री राजपूत करणी सेना सड़कों पर उतरेगी। इस मौके पर लोकेन्द्र सिंह, ललित तौमर, नितिन भाटी, शिवकुमार, केपीसिंह, मनोज, विनीत, संजय आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…