" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

कांग्रेस के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी का हुआ जोरदार स्वागत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौधरी का जोरदार स्वागत दिल्ली से वापस आते समय रास्ते में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। मनोज चौधरी को पार्टी हाईकमान ने जिला गौतम बुध नगर का जिला अध्यक्ष बनाया है। मनोज चौधरी समर्थकों के साथ दिल्ली से लौटे तो डीएनडी पर सैकड़ों लोगों ने फूलमाला ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया वहां से अट्टा सलारपुर भंगेल हाजीपुर गेझा कुलेसरा सूरजपुर, अल्फा-एक, परीचौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उन पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मेरे लिए यह बड़ी चुनौती है, लेकिन मैं इसके लिए पूर्ण तैयार हूं। कांग्रेस हाईकमान और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन पर मैं पार्टी के कार्यक्रमों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी को जिले में मजबूत बनाने के लिए मेहनत करूंगा, मुझे विश्वास है कि मुझे क्षेत्र के सभी वर्गों के लोगों का समर्थन मिलेगा। मैं सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने पर विश्वास करता हूं। मनोज चौधरी के पिता पूर्व प्रधान चौधरी महेंद्र सिंह ने सभी का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा परिवार शुरू से कांग्रेस समर्थक परिवार रहा है उन्होंने कहा कि जिले में कांग्रेस को मजबूती से खड़ा करने के लिए मनोज के साथ सभी प्रयास करेंगे। इस अवसर पर विधायक जोगिंदर सिंह अवाना, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नागर, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, दादरी ब्लॉक अध्यक्ष रवि भाटी, दनकौर ब्लॉक अध्यक्ष राहुल नगर, बिसरख ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चंद नागर व पूर्व अध्यक्ष तफसीर आलम अजीत दौला पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक सोलंकी, एआईसीसी सदस्य दिनेश अवाना, महानगर अध्यक्ष सहाबुद्दीन, यूथ जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नगर, किसान मोर्चा के कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौतम अवाना, सागर शर्मा, दिनेश शर्मा, अशोक पंडित, आलोक सिंह, राम भरोसे शर्मा, रजा खान, रामकुमार, विक्रम नागर, ऋषि चौधरी, नीरज कुमार, धनीराम, लेखराज, मैनेजर अरुण, बिजेंदर  भढ़ाना दीपक भड़ाना मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>