" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

फोर्टिस अस्पताल ने ‘स्वस्थ गाँव, खुशहाल गाँव’ पहल के तहत हेल्थ कैम्प आयोजित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,16 अक्टूबर। गौतम बुद्ध नगर जिले में स्वास्थ्य सेवा देने में अग्रणी, फोर्टिस अस्पताल, नोएडा ने इस रविवार को ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में पूर्व माध्यमिक विद्यालय, रोही, जेवर में मल्टी-स्पेशलिटी हेल्थ कैम्प का आयोजन किया। जिला प्रशासन और अस्पताल के बीच हालही में हुए समझौता की ‘स्वस्थ गाँव, खुशहाल गाँव’ पहल के तहत आयोजित होने वाला यह पहला कैम्प है। कैम्प का उद्घाटन गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी बी.एन.सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुराग और फोर्टिस हॉस्पिटल,  नोएडा के जोनल डायरेक्टर हरदीप सिंह भी उपस्थित थे। 628 से अधिक ग्रामीणों ने इस पहले मल्टी-स्पेशलिटी हेल्थ कैम्प में हिस्सा लिया, जहाँ उन्हें चिकित्सा परामर्श और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी जानकारियां दी गईं। ऑन्कोलॉजी, बालरोग, पल्मोनोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, यूरोलॉजी, स्त्रीरोग, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, इंटरनल मेडिसिन, रूमेटोलॉजी और फिजियोथेरेपी के डॉक्टरों ने मरीज़ों की जांच की। कई मरीज़ों की पैपस्मीयर, मैमोग्राफी, यूरिकएसिड, हेपेटाइटिस बी और सी, बोन मिनरल डेंसिटी, पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट आदि जांच भी की गई। इस कार्यक्रम के तहतआयोजित किए जाने वाला यह पहला कैम्प था। फोर्टिस हॉस्पिटल, नोएडा के ज़ोनल डायरेक्टर, हरदीप सिंह ने कहा, “गौतम बुद्ध नगर जिले के जिला प्रशासन के साथ हमारे समझौते के बाद हमने जेवर में अपने पहले मल्टी-स्पेशलिटी हेल्थ कैम्प का आयोजन किया। ग्रामीणों ने बहुत से विषयों जैसे ऑन्कोलॉजी, न्यूरोलॉजी आदि के विशेषज्ञों की सलाह का फायदा उठाया। कैम्प में बड़ी संख्या में आए मरीज़ों को देखकर मुझे विश्वास है कि ‘स्वस्थ गाँव, खुशहाल गाँव’  की यह पहल स्वस्थ भारत बनाने के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित होगी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>