" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

पुलिस की कार्यशैली से परेशान होकर आर्मी जवान ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

आर्मी जवान ने मुख्यमंत्री से की पुलिस की शिकायत
रबूपुरा। स्थानीय पुलिस द्वारा शिकायत करने गये सेना के जवान के साथ अभ्रदता व मारपीट करने के मामले में अब पीड़ित जवान ने एसएसपी से शिकायत के बाद मुख्यमंत्री एवं डीजीपी को ट्वीट कर पुलिस के रवैये की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित जवान का कहना है कि उसे पुलिस की कार्यशैली के काफी आहात पहंची है। एक तरफ सरकार देश की सुरक्षा में लगी सेना का हौंसला अफजाई करती है तो वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस जवानों के साथ अभ्रदता व प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ती। पुलिस द्वारा जवानों के साथ अभ्रदता करने का यह कोई पहला मामला नहीं है पूर्व में भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। गौरतलब है कि गांव आछेपुर निवासी विष्णु पुत्र रोहतास ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाया है कि इंडियन आर्मी का जवान है तथा पाकिस्तान बार्डर पर पूंछ रजौरी में तैनाती है। इन दिनों वह छुट्टी आया हुआ है। जवान अपने भाई द्वारा एक मामले में की गई शिकायत के सम्बंध में जानकारी करने कोतवाली पहुंचा तो कोतवाली प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने गाली-गलौच की और मारपीट करते हुए घंटो तक जवान को हवालात में बंद कर दिया। पीड़ित ने एक मुंशी पर भी हवालात से निकाल कर मारपीट कर झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर जबरन समझौता पत्र पर हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाया है। उधर गांव मुरादगढी निवासी प्रवीन ने भी स्थानीय पुलिस पर अभ्रदता करने का आरोप लगाया है। बकौल पीड़ित वह अरूणाचल प्रदेश में तैनात है तथा छुट्टी पर अपने गांव में है। आरोप है कि रविवार रबूपुरा से गांव लौटते समय कोवताली पुलिस ने चैकिंग के नाम पर उसे रोक लिया और परिचय देने के बावजूद भी गाली-गलौच करते हुए जमकर अभ्रदता की। जवान का कहना है कि उसने अपने अधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया है तथा अब पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत की जायेगी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

18 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>