कानपुर में सेंटर फॉर साइट के नए सेंटर का उदघाटन किया गया
कानपुर।लोगों को आँखों की बेहतरीन सुविधाएं देने के उद्देश्य के साथ, सेंटर फॉर साइट ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल ने कानपुर में आज एक नए सेंटर का उदघाटन किया है। आम जनता की आँखों की बेहतर देखभाल के लिए यह अपने आप में एक खास कदम है।
वर्तमान में सेंटर फॉर साइट ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के केंद्र कुल 43 स्थानों पर उपलब्ध हैं जिसमें उत्तर प्रदेश के 4 प्रमुख केंद्र मेरठ, मुरादाबाद, आगरा और गाज़ियाबाद के साथ अब कानपुर का केंद्र भी शामिल है।
इस आई केयर ने आने वाले वर्षों में लखनऊ और नोएडा सहित कई अन्य स्थानों पर अपना विस्तार करने का प्लान बना रखा है। यह संस्थान समर्पित रिसर्च विंग में एकसाथ काम करने वाले ऑप्थेलमोलॉजी के सबसे बेहतरीन विशेषज्ञों के साथ मेड इन इंडिया उपचारों और तकनीकों को लाने की उम्मीद करता है जो नेत्र देखभाल की लागत को कम करेगा और हर वर्ग के व्यक्ति तक इसकी पहुंच आसान हो जाएगी।
सेंटर फॉर साइट ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर, डॉक्टर महिपाल सिंह सचदेव ने बताया कि, “लॉकडाउन के कारण आँखों के मरीजों को इलाज में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। सही समय पर उचित इलाज न मिल पाने के कारण कइयों ने हमेशा के लिए अपनी आँखों की रौशनी गवां दीं। हमारी टीम हमेशा विशेष रूप से वंचित वर्ग के बीच नेत्र देखभाल जागरुकता शिविर और आई चेकअप शिविर का आयोजन कर के अंधेपन की रोकथाम के बारे में जागरुकता फैलाने में सबसे आगे रही है। भारत सरकार की सलाह अनुसार, सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए लोगों को मास्क पहनने और हाथ धोने के बाद ही अस्पताल में प्रवेश की इजाज़त है। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी अच्छे से पालन किया जा रहा है।”
दुनिया में अंधेपन के तीन मामलों में से एक में भारत का योगदान होता है जो बेहद चिंताजनक है और इसमें जल्द से जल्द सुधार की जरूरत है। आँखों की घटती रौशनी और अंधेपन के बढ़ते मामले देश और दुनिया के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बने हुए हैं।
सेंटर फॉर साइट मोतियाबिंद की सर्जरी और स्माइल, चश्मा हटाने के लिए लेज़र सर्जरी या कॉन्टेक्ट लेंस के इंप्लान्ट आदि के लिए ब्लेड-रहित टेक्नोलॉजी में अग्रणी है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…