" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

मुकदमें की गवाही तोड़ने के लिए अगवा कर युवक पर जानलेवा हमला, दो हिस्ट्रीशीटरों पर घटना को अंजाम देने का आरोप

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। बीती रात कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत अपने घर के पास खडे एक युवक को बाईक सवारों द्वारा अगवा कर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पाकर मौके पर पहंुची पुलिस ने युवक को उनके चंगुल से मुक्त कराया तथा चोटिल होने पर जेवर स्वास्थ्य केंद्र पर मैडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने चोटिल होने के बावजूद भी युवक को थाने में बिठाये रखा तथा अगले दिन दोपहर को उसे छोड़ा। पीड़ित के भाई ने कस्बा निवासी 3 नामजद समेत 5 लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कस्बा के मौहल्ला कस्सावान निवासी संजय पुत्र राकेश ने पुलिस से शिकायत की है कि गुरूवार रात करीब 11 बजे उसका चचेरा भाई दीपक अपने घर के पास खड़ा हुआ था तभी कस्बे के ही असलम, मुरली, वसीम व दो अज्ञात बाईक पर सवार होकर आये और उससे खींचतान करने लगे और विरोध करने पर फायरिंग करते हुए उसका अपहरण कर ले गये। फायरिंग की आवाज सुन परिजन व अन्य लोग घर से बाहर निकले तो पता चला कि दीपक को अगवा कर लिया गया है। अगवा करने की वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। बताया जाता है कि जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी और मौके पर पहंुुची पुलिस ने पीडित के भाई को उनके चंगुल से मुक्त कराया। पीड़ित का कहना है कि भाई के शरीर पर लगी चोटों से प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या का प्रयास किया गया है। आरोप है कि पीड़ित कुछ समय पूर्व कस्बा में हुए एक बलवे के मुकदमें में गवाह है तथा उसकी गवाही तोड़ने को दबाव बनाने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित के भाई को जेवर से लाने के बाद थाने में बंद कर लिया और शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे उसे थाने से छोड़ा गया। वारदात में शामिल दो युवक हिस्ट्रीशीटर हैं, जिनके विरूद्व कई आपराधिक मुकदमे रबूपुरा कोतवाली में दर्ज हैं। पीड़ित ने उक्त से अपने व परिवार की जान-माल की क्षति की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

22 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>