" data-ad-slot="">

कायस्थ समाज ने की भगवान  श्री  चित्रगुप्त व कलम दवात की पूजा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

ग्रेटर नोएडा। चित्रांश फाउंडेशन ट्रस्ट ग्रेटर नोएडा  द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त पूजा सामारोह का आयोजन धूम धाम से किया गया। इस अवसर  माता वैष्णो देवी मंदिर नवादा  में कायस्थ समाज के लोग एकत्र हुए और अपने कुलदेवता  भगवान श्री चित्रगुप्त व कलम दवात की पूजा अर्चना की । मंदिर के पुजारी पंडित रामदेव शास्त्री  ने विधि  विधान से  पूजा व  हवन कराया।  चित्रांश फाउंडेशन ट्रस्ट के तवाधान में कार्यक्रम का आयोजन  किया गया।  महिला मंडली द्वारा प्रस्तुत भजन कीर्तन  कार्यक्रम में महिलाओं ने “जय चित्रगुप्त यमेश तव शरणागतम शरणागतम ” व भगवान श्री चित्रगुप्त की स्तुति की गई। भगवान श्री चित्रगुप्त की भव्य आरती व विशाल भंडारे का आयेजन किया गया। सभी समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गौरतलब है कि भगवान श्री चित्रगुप्त यमराज के दरबार में सभी प्राणीयों के पाप  पुण्य का लेखा जोखा रखते हैं। यमद्वितीया के दिन कायस्थ समाज के लोग कलम दवात की पूजा के साथ अपने कुल देवता भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा अर्चना करते हैं।  इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव, अरविंद अस्थाना, रजनीकांत कुलश्रेष्ठ, अरविंद श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, राघवेंद्र श्रीवास्तव, रोहित प्रियदर्शन, सुजाता, रेखा,ऋचा, पमपी एवं समस्त कायस्थ समाज के लोग   आदि शामिल हुए।

—————————-

ग्रेनो वेस्ट के सोसाइटी में मूर्ति स्थापना के साथ हुई चित्रगुप्त पूजा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सुपरटेक इको विलेज-2 सोसायटी में भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति की स्थापना की गई है। चित्रगुप्त भगवान की पूजा में बड़ी संख्या में सोसायटी के रेज़ीडेंट्स और बाकी सोसायटी के लोग शामिल हुए। सभी लोगों ने अपने आय और व्यय का ब्यौरा लिखकर भगवान चित्रगुप्त के चरणों में समर्पित किया। पूरे विधि विधान से पूजा के बाद कौशल श्रीवास्तव और उनकी टीम ने चित्रगुप्त भगवान के भजन गाए। शाम में आरती होगी जिसमें सभी लोग शामिल होंगे। बुधवार सुबह चित्रगुप्त भगवान की आरती के बाद मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>