धडल्ले से चल रहा अवैध शराब का धंध
रबूपुरा। प्रशासन गैर प्रान्त की शराब तस्करी रोकने के लाख दावे करे लेकिन इसकी हकीकत बिल्कुल विपरीत नजर आती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा शराब लेकर जा रही महिला का विडियों स्थानीय प्रशासन की नाकामी को बयां करता है। वीडियों वारयल होने के बाद पुलिस से आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। उधर कोतवाली प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि मामले में अभियुक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। सोशल मीड़िया पर चल रहे एक वीडियों के अनुसार एक खाली प्लाट में कुछ शराब की पेटियां पड़ी दिखाई दे रही हैं। जिन्हें एक महिला शोर मचाकर लोगों से उक्त शराब को पड़वाने की लिए पुलिस को फोन करने की बात कह रही है तो वहीं वहां पहंुची दूसरी महिला उसे धमकाते हुए प्लाट से शराब को लेकर जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मामला कस्बे के अम्बेड़कर नगर का बताया जा रहा है तथा मौहल्ले की ही एक महिला पिछले काफी समय से हरियाणा मार्का शराब की तस्करी में लिप्त हैं। जोकि खुलेआम अपने धंधे को अंजाम दे रही है। आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मियों के संरक्षण में कारोबार चल रहा है।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…