रबूपुरा। बुलंदशहर से अपने घर लौट रहे युवक की बाईक में तेजगति कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाईक सवार तीनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। परिजनों ने घायलों को झाझर केे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पहंुची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है तथा शिकायत पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी हैै। पुलिस अनुसार रौहताश पुत्र रामसिंह निवासी गांव भोयरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मंगलवार को उसका चचेरा भाई व भतीजा करातार सुरेंद्र व राहुल किसी कार्य से बुलंदशहर के लिए गए थे आरोप है कि वाहन से वापस लौटते समय गांव चचूरा के पास सामने से आ रही तेज गति वैगनार कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिससें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने घायलों को झाझर के निजी अस्पताल भर्ती कराया तथा कार को कब्जे में लेकर तहरीर के आधार पर कार चालक क्षत्तर पुत्र रनवीर निवासी गांव सलैमपुर सिंक्रद्रबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…