" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

वांछित को पकड़ने के लिए दबिश देने गई पुलिस टीम से अभ्रदताए हिरासत में लेकर छोड़ा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में महीनों से वांछित चल रहे आरोपी के घर दबिश देने गई पुलिस टीम के साथ अभ्रदता करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने तीन लोगों को दबोच लिया और थाने ले आई। जिसका एक वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूत्रों की मानें तो तत्पश्चात बिना कार्रवाई किये मामले को रफा.दफा करते हुए हिरासत में लिए युवकों को छोड़़ दिया गया। उधर पुलिस अभ्रदता जैसे किसी मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है। जानकारी अनुसार गुरूवार को रबूपुरा पुलिस के एक एसआई दो सिपाहियों के साथ एक मामले में कई महीने से वांछित चल रहे गांव फलैदा निवासी अभियुक्त को पकड़ने के लिए उसके घर दबिश देने गई थी। बताया जाता है कि उस समय उक्त पड़ोसी के घर बैठा हुआ था। पुलिस ने वहां पहुंच कर आरोपी के बारे में पूछताछ की तो पड़ोसियों ने जानकारी होने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर ग्रामीण व पुलिस के बीच जमकर कहा सुनी हुई। बताया जाता है कि इस दौरान आपस में खींचातानी भी शुरू हो गई। सूत्रों के मुताबिक बात हाथापाई तक पहुंच गई लेकिन मामला बढ़ता देख पुलिस कर्मी वहां से निकल आये और थाने में इसकी सूचना दी। जिसके बाद दो गाड़ी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और तीन लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आये। जिन्हें गाड़ी में बिठा कर लाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं सूत्रों की मानें तो थाने पर घंटों तक चली रस्साकसी व कुछ दबाव के कारण पुलिस बैकपुट पर आ गई और साठ.गांठ कर सभी को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>