किसानों की समस्या समाधान तक जारी रहेगा संघर्ष, सरकारें देश के अन्नदाता का करती रही हैं अनदेखी-गीता भाटी

किसानों की समस्या समाधान तक जारी रहेगा संघर्ष, सरकारें देश के अन्नदाता का करती रही हैं अनदेखी-गीता भाटी

रबूपुरा। देश के अन्नदाता किसान के नाम पर सभी सरकारें अपनी राजनीतिक रोटियां सकते हुये किसानों के हक के बड़े-बड़े दावे करतीं हैं लेकिन हकीकत इसके विपरीत ही नजर आती है। मेहनत कस किसान का हमेशा शोषण किया जाता है। जिसे किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जायेगा और किसान की हर समस्या के निस्तारण तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। उक्त बातें किसान एकता संघ महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने बुधवार को गांव रामनेर स्थित शिव मंदिर परिसर में हुई संगठन की बैठक के दौरान कहीं। साथ ही लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसान पहले से ही बहुत परेशान है वही सरकार ने किसान विरोधी कृषि बिल लाकर समस्या को और बढ़ा दिया है। महंगे खाद्य, बीज, उर्वरक से फसल में ज्यादा लागत व मुनाफा कम हो रहा है जिसके कारण देश का अन्नदाता आत्महत्या करने को विवश है और सरकारों को किसान से अधिक धनकुबेरों की चिंता रहती है। इसलिये हमे अपने हक की लड़ाई संगठित होकर लड़नी होगी। इसके साथ ही संगठन विस्तार करते हुए पवन कुमार ब्लाक अध्यक्ष युवा, दीपक चौहान ब्लाक उपाध्यक्ष, प्रवीण चौहान तहसील सचिव, प्रशांत को ग्राम अध्यक्ष, श्रीचंद प्रधान, राजेश शर्मा, तेजपाल सिंह, रविन्द्र सिंह आदि को सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर जगदीश शर्मा प्रदेश सचिव, तेजपाल प्रधान, रफीक, सलीम खान, सैलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES