ग्रेटर नोएडा,21 अगस्त। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक बैठक जिला कैंप कार्यालय तिरुपति बालाजी उद्योग दनकौर पर हुई, जिसकी अध्यक्षता शंकर लाल शर्मा ने की एवं संचालन अशोक भाटी मीडिया प्रभारी नोएडा/ अध्यक्ष बिसरख ब्लॉक ने किया। बैठक में नोएडा प्राधिकरण की तानाशाही मजदूर किसानों के मकानों को अवैध बताकर तोड़ने 10 प्रतिशत किसानों के प्लॉट एवं 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे को लेकर निर्णय लिया गया। तीनों प्राधिकरण के चेयरमैन से मुलाकात कर किसानों के साथ हो रही अनदेखी को लेकर चर्चा की जाएगी, अगर चेयरमैन के साथ वार्ता से कोई निष्कर्ष नहीं निकला तो भाकियू लड़ेगी आर पार की लड़ाई। इस मौके पर मौजूद रहे राष्ट्रीय सचिव लज्जाराम प्रधान, मेरठ मंडल अध्यक्ष पवन खटाना, एनसीआर अध्यक्ष सुभाष चौधरी, जिला अध्यक्ष अनित कसाना, जिला कोषाध्यक्ष रजनीकांत अग्रवाल ,तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र नागर, तहसील अध्यक्ष भोले शंकर, हरेंद्र चौधरी राजे प्रधान, मास्टर चाहत राम, शमशाद सैफी, सुनील प्रधान, रविंद्र भगत, प्रदीप चौधरी, श्रीराम विपिन सुरजन सिंह, सुमित तवर, महेश खटाना, प्रीतम नागर, मंसाराम खटाना, भरत अवाना, मामचंद, विनोद शर्मा, रॉबिन नागर आदि।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…