ग्रेटर नोएडा,22 अगस्त। स्वर्ण नगरी स्थित जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में गणेषचतुर्थी के उपलक्ष्य में आन लाइन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने विद्या, बुद्धि प्रदाता श्रीगणेष की भक्ति के अनेकानेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भक्तिरस के गीतों से जूम पर गुँजायमान हो गया। छात्रों ने श्रीगणेष की फोटो को आर्ट व क्राप्ट के माध्यम से बनाकर प्रदर्षित किए जिसको देखते ही सबकी तालियों की ध्वनि ने आनन्द का समां बाँध दिया। छात्रों के द्वारा प्रस्तुत किए गए इस कार्यक्रम ने सबको भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सबने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों का उत्साह व भक्ति के प्रति प्रेम की भावना सराहनीय है। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. रेणू सहगल ने गणेष चतुर्थी से संबंधित तथ्यों को बताया तथा छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा कर सभी को गणेषचतुर्थी की शुभकामनाएं दी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…