" data-ad-slot="">
Categories: HOME

आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट ने पर्यावरण जागरुकता के लिए शहर में किया पौधारोपण

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,22 अगस्त। नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट की तरफ से शहर के बीटा-1 की सिग्मा सोसाइटी में पौधारोपण किया गया। इस दौरान आम, अमरूद, , नीम, जामुन, अशोक, अर्जुन आदि के अनेक पौधे रोपे गए। एनजीओ जनजीवन अधिकार चैरिटेबल और इनरव्हील क्लब ऑफ ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने भी इस कार्य में सहयोग किया। इस मौके पर आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में बीकॉम विभाग की डीन डॉ. विभा सिंह ने कहा कि  पौधे लगाने के बारे लोगों का खुद जागरूक होना वातावरण और समाज के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि विकास और मानवीय सुविधाओं के नाम पर बड़ी संख्या में पेड़ों को काटा जा रहा है। जिसका खामियाजा आने वाली पीढ़ी को भुगतना पड़ेगा। इस लिए नौजवानों का इस तरह के प्रयास के लिए आगे आना बहुत जरूरी है। दूसरी तरफ  इनरव्हील क्लब ऑफ ग्रीन की प्रमुख मंजू गुप्ता ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे। कहा कि मानव जीवन को जीवंत रखने के लिए वृक्षों का होना अति महत्त्व पूर्ण है। यदि पृथ्वी पर पेड़ नहीं होंगे तो जीवन असंभव हो जाएगा। एनजीओ जनजीवन अधिकार चैरिटेबल के अध्यक्ष पुल्कित जैन ने पौधरोपण को लेकर कहा कि आज हरे पेड़ों के कटान से धरती की हरियाली नष्ट होती जा रही है। यही हरे पेड़ हमें जीवन दायनी शुद्ध वायु प्रदान करते हैं। हमारा उत्तरदायित्व है कि सब धरती माँ का पौधरोपण कर शृंगार करें। इस मौके पर रेखा देवी, डॉ श्रुति उनियाल जैन, आजाद सिंह, संतोष कुमार, हिमांशु तोमर, मोनिका आनंद, कुलदीप सिंह, अर्चना निगम, और आभा मित्तल सहित अनेक  लोगों ने पौधे लगाने में सहयोग किया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

18 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>