" data-ad-slot="">

एनआईईटी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का हुआ समापन, नवीनतम शोध को युवा वैज्ञानिकों ने किया साझा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,22 अगस्त। एनआईईटी, ग्रेटर नॉएडा संस्थान में एआईसीटीई भारत सरकार द्वारा प्रायोजित तथा संस्थान के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का समापन हुआ। कांफ्रेंस में शनिवार को चार तकनीकी सत्र आयोजित किये गए, साथ ही आईआईटी दिल्ली के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. पुलक मोहन पांडेय, एनटीयू सिंगापुर के वैज्ञानिक डॉ. अनीश प्रियदर्शी, ग्रानुटूल्स बेल्जियम के वैज्ञानिक डॉ. नवीन मणि त्रिपाठी तथा पीईएस विश्वविद्यालय बैंगलोर के प्रो. राजेश माथीवानन ने अपनी अपनी नवीनतम रिसर्च के परिणाम युवा वैज्ञानिकों के साथ साझा किये। डॉ. पुलक मोहन पांडेय ने तकनीकी क्षेत्र में इंडस्ट्री 4.0 के अनुरूप आवश्यक योगात्मक विनिर्माण तकनीकी में अपने रिसर्च कार्यों से देश को अवगत कराया और किन क्षेत्रों में अभी बहुत कार्य किया जाना अपेक्षित है इस पर प्रकाश डाला। डॉ. अनीश ने मटेरियल साइंस में विश्व स्तर पर हो रहे तकनीकी विकास से युवा शोधकर्ताओं को परचित कराया देश के तकनीकी विकास में युवा नए पदार्थों की खोज या नए विकसित किये गए पदार्थों के प्रयोग से ऊर्जा क्षेत्र में अपना योगदान दे सकते हैं। डॉ. नवीन मणि त्रिपाठी ने पार्टिकल इंजीनियरिंग के नवीनतम शोध साझा किये। उनकी कंपनी सूक्ष्म पार्टिकल निर्माण में विश्व की अग्रणी कंपनियों में से एक है। डॉ. नवीन ने पाउडर धातुकर्म तकनीकी के प्रयोग के लिए उच्च स्तरीय पाउडर निर्माण में प्रयोग होने वाली ब्लेंडिंग तकनीकी के रिसर्च परिणाम युवा वैज्ञानिकों के साथ साझा किये। डॉ. राजेश ने कम्पोजिट मैटेरियल्स के निर्माण में प्रयोग की जाने वाली नवीनतम तकनीकों पर प्रकाश डाला और इस क्षेत्र में अपने रिसर्च कार्यों से युवा वैज्ञानिकों को परिचित कराया। डॉ. राजेश ने बताया कि ये नए पदार्थ मैकेनिकल इंजीनियर्स के लिए वरदान की तरह हैं ये वजन में हलके लेकिन क्षमता में काफी श्रेष्ठ होते हैं। कांफ्रेंस में वीआईईटी ग्रेटर नोएडा के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. वी. आर. मिश्रा, जी बी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज गढ़वाल के डॉ सचिन तेजियान,  बीआईटी मेसरा के प्रो विनय कुमार एवं डॉ प्रवीण मिश्रा, आरईसी सोनभद्र के प्रो अरविन्द कुमार तिवारी, संत लोंगोवाल इंस्टिट्यूट पंजाब के प्रो विवेक कुमार, जी एल बजाज इंस्टिट्यूट ग्रेटर नॉएडा के प्रो आशीष श्रीवास्तव तथा एन आई ई टी के डॉ एस एल वर्मा,  प्रो राकेश कुमार सिंह , पुलकित श्रीवास्तव एवं अनंत अग्रवाल ने सेशन चेयर की भूमिका का निर्वहन किया कांफ्रेंस में 44 शोधकर्ताओं से अपने शोधपत्र प्रस्तुत किये।

कांफ्रेंस के समापन समारोह में संस्थान के कार्यकारी उपाध्यक्ष रमन बत्रा, महानिदेशक प्रवीण सोनेजा, निदेशक डॉ. विनोद एम. कापसे, निदेशक प्रोजेक्ट एंड प्लानिंग डॉ प्रवीण पचौरी, विभागाध्यक्ष  डॉ. चन्दन कुमार  अध्यापकगण तथा देश के कोने-कोने से बहुत से शोधकर्ता ऑनलाइन जुड़े। इस कांफ्रेंस की विशेष उपलब्धि है कि 940 शोधकर्ताओं ने यूट्यूब और फेसबुक के माध्यम से शोध प्रस्तुतियों को देखा।

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

5 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>