प्रतीकात्म फोटो
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत यमुना अधिसूचित भूमि पर बने गढ्ढ़े में भरे पानी मे डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। उधर पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है। जानकारी अनुसार गांव रौनीजा निवासी बिरेन्द्र का 13 वर्षीय पुत्र गोपाल गांव के स्कूल की कक्षा 9 में पढ़ता है। गांव के समीप यीडा सिटी के सेक्टर-22 के डी ब्लाक में निर्माण कार्य चल रहा है। सेक्टर के निर्माण कार्य के लिए वहां जगह-जगह गहरे गड्ढे किए हुए हैं। बरसात से उक्त गड्ढों में पानी भरा गया है। रविवार को गोपाल अपने दोस्तों के साथ खेलते हुए वहां पहुंच गया और अचानक वह एक गड्ढे में गिर गया। साथी दोस्तों ने शोर-शराबा मचाते हुए, इसकी सूचना परिजनों को दी। आनन-फानन में सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…