रबूपुरा। गुरूवार को कस्बे में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक गोष्ठी का आयोजन ठा0 हरीश सिंह के कैम्प कार्यालय पर किया गया। जिसमें किसानों को जैविक खेती से होने वाले लाभों के सम्बंध में जानकारी दी गई। नेटसर्फ मैन्यूफैक्चर्स कम्पनी के जैविक कृषि विशेषज्ञ प्रदीप शर्मा ने बताया कि जैविक खेती करने की जानकारी के माध्यम से किसान बगैर कैमिकल्स युक्त उवर्रक के भी अच्छी पैदावार कर सकते हैं। जैविक खाद्य एवं उर्वरक के उत्पादन में कोई कैमिकल्स का प्रयोग नहीं किया जाता जिससे मनुष्य के शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है तथा फसल में लागत बहुत कम आती है और चमक व पकाव बेहतर होता है, जिसकी बाजार में किसान को कीमत भी अच्छी मिलती है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अब तक हजारों किसानों को जैविक खेती की जानकारी देकर जैविक खेती के लिए प्रेरित किया गया है तथा किसान उसका भरपूर लाभ भी उठा रहे हैं।उसका प्रयोग कराया जा रहा है तथा प्रदेश सरकार द्वारा इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी कराया जा रहा है। इस दौरान टूकीराम त्यागी, जुगेन्द्र सिंह, मोहन शर्मा, विष्णुदत्त शर्मा, मुनेश कुमार, रविन्द्र सिंह, विपिन, श्रीराम रावत, साबू खां, नेपाल सिंह, आकाश भाटी आदि मौजूद रहे।
इस मशहूर अंतरराष्ट्रीय रिटेल ब्रांड ने दिल्ली-एनसीआर में एक नए शॉपिंग डेस्टिनेशन के साथ भारत…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…