रबूपुरा। ई-मंड़ी प्रणाली को लेकर कस्बे की अनाज मंडी की हड़ताल व व्यापारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। गुरूवार को मंड़ी में धान की फसल बेचने आये किसानों की खरीदारी के लिए व्यापारियों ने साफ इंकार कर दिया तथा कई हताश किसानों को धान वापिस ले जाना पड़ा। एक तरफ जहां व्यापारी अपनी मांगों के निस्तारण तक हड़ताल जारी रखे हुए हैं तो वहीं खरीदारी नहीं होने से किसान चिन्तित नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि कड़ी मशक्कत के बाद वह अपनी फसल को बेचने के मुकाम तक लेकर आया है तो वहीं व्यापारियों की हड़ताल ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। गौरतलब है कि शासन द्वारा ई मंड़ी प्रणाली के लागू किये जाने से व्यापारी गत एक अक्टूबर से हड़ताल कर धरने दे रहे हैं। इस मौके पर समस्त मंड़ी के व्यापारी मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…