" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

किसानों ने एक्सप्रेस वे टोल फ्री के लिए कसी कमर, प्रशासन मुस्तैद

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कृषि बिलों को लेकर पिछले दो सप्ताह से चल रहे किसान आंदोलन का फिलहाल कोई समाधान निकलता नजर नहीं आ रहा है। जहां एक तरफ सरकार कुछ लचीला रवैया अपना कर मामले को निपटाना चाहती थी तो किसान नेताओं ने सरकार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया और अपनी पुनः मांगों पर अड़े हैं तो वहीं सरकार की तरफ से भी कृषि बिलों को किसी कीमत पर वापिस नहीं लेने की मंशा सामने आ रही है। जिसके बाद किसानों और सरकार के बीच टकराव की स्थिति निरन्तर बढ़ती जा रही है। इसी को लेकर किसान संगठनों ने टोल प्लाजा फ्री करने की कवायद शुरू कर दी है। राकियू के जिलाध्यक्ष इकपाल सिवाच ने बताया कि शुक्रवार को संगठन की एक बैठक आयोजित करने के उपरान्त सर्वसम्मित से निर्णय लिया गया कि शनिवार को संगठन के समस्त कार्यकर्ता यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर टोल प्लाजा पर पहंुचकर टोल फ्री करायेंगे एवं उसके बाद आगे की रणनीति तैयार की जायेगी। भाकियू भानू युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरू भैयया का कहना है कि सरकार अपने अड़ियल रवैया को नहीं छोड़ेगी तो अब आर-पार की लड़ाई होगी तथा संगठन के कार्यकर्ता शनिवार को उत्तर प्रदेश के सभी टोल प्लाजा को फ्री करायेंगे। उधर भाकियू लोक शक्ति के अध्यक्ष श्यौराज सिंह ने टोल फ्री से अलग रखते शनिवार को स्थानीय सांसद के घेराव की चेतावनी दी है। किसान एकता संघ महिला बिंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने बताया कि किसानों की लड़ाई में संगठन का पूरा सहयोग है तथा इसके निस्तारण तक संर्घष जारी रहेगा लेकिन कुछ राजनैतिक दल आंदोलन को दूसरी दिशा में ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस पर संगठन में गहन मथंन जारी है तथा उसके उपरान्त आगे की रणनीति तैयार कर लड़ाई को आगे बढ़ाया जायेगा। अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नत्थीराम शर्मा ने समस्त कार्यकर्ता एवं किसानों से टोल फ्री में शामिल होने का आवहान किया है। उधर किसानों की चेतावनी को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है तथा सुरक्षा के मद्देनजर पांइट बनाकर पुलिस बल तैनात किया गया है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>