रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत गांव भुन्ना तगा गांव में शुक्रवार को श्रीमद्भागवद् कथा का आयोजन किया गया। जिसके शुभारम्भ से पूर्व विधिक रूप से गांव कलश यात्रा निकाली गई जोकि कथा स्थल से शुरू होकर गांव में मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर समपन्न हुई। तद्उपरान्त विधि पूर्वक पूजा अर्चना कर कथा का शुभारम्भ किया गया।
बृंदावन धाम से पधारे कथा वाचक राकेश मधुर शास्त्री महाराज ने अत्यंत मधुर स्वर में श्लोकों का जाप करते हुए ज्ञान यज्ञ का प्रारम्भ किया तथा श्रोताओं को कथा के माध्यम से विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी। कार्यक्रम के आयोजक पवन शर्मा ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम तक चलेगी एवं शाम को संध्यावंदन व रात्रि में हरि कीर्तन का आयोजन होगा। कथा का समापन 18 दिसम्बर को प्रसाद वितरण के साथ किया जायेगा। इस मौके पर हरीश चंद शर्मा, श्यौराज शर्मा, सुरेश, मनोज, प्रेमकिशोर, जितेन्द्र, रनवीर, मदनलाल, मोनू, मुकेश विनोद, राजकली, सुनीता, कमलेश, प्रेमवती आदि सैंकड़ो भक्तगण मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…