किसान आंदोलन के समर्थन में कल दिल्ली कूच करेगा किसान एकता संघ

किसान आंदोलन के समर्थन में कल दिल्ली कूच करेगा किसान एकता संघ :

रबूपुरा। शुक्रवार को किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान की अध्यक्षता में दनकौर स्थित कैंप कार्यालय राजेंद्र प्रधान फार्म हाउस पर आपातकालीन बैठक का आयोजन किया गया। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पिछले लंबे समय से चल रहे कृषि बिल के काले कानूनों के खिलाफ व किसानों आंदोलन के बारे में गहन चिंतन किया और रूपरेखा तैयार की गई। जिलाध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा की जिस तरह से केंद्र सरकार देश के अन्नदाता के साथ बर्ताव कर रही है वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लंबे समय से किसान इसके विरोध में आंदोलनरत है लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं है। इसी संबंध वरिष्ठ पदाधिकारियों की आपातकालीन बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से किसान आंदोलन के समर्थन में दिल्ली के लिए कूच करने का निर्णय लिया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा कि किसान एकता संघ का किसानों के आंदोलन को पूर्ण समर्थन है किसी भी कीमत पर किसान अधिकारियों का शोषण सहन नही किया जाएगा। वहीं संगठन महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने कहा कि फसल पैदा कर देश का पेट भरने वाले अन्नदाता की दुर्दशा हो रही है ।उन पर पानी की बौछारें व लाठीचार्ज जैसा सरकार का रवैया सरकार की नाकामी को उजागर कर रहा है। जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा और अब आर-पार की लड़ाई होगी। इस मौके पर चौधरी बाली सिंह,रमेश कसाना,देशराज नागर, राजेंद्र सिंह नागर, कृष्ण बैसला, ब्रिजेश भाटी,जतन प्रधान,बालकिशन नवादा,पप्पू प्रधान,प्रमोद शर्मा,अमित अवाना,आलोक नागर,अखिलेश प्रधान,प्रताप नागर,लोकेश भाटी,बृजेश नवादा आदि लोग मौजूद रहे ।
Attachments area

Spread the love
RELATED ARTICLES