रोटरी क्लब ग्रीन ने निर्धन परिवार के बच्चों को गर्म कपडे व स्टेशनरी किया वितरण

ग्रेटर नोएडा,26 नवम्बर। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के सहयोग से एनकेएस सेवा संस्था के द्वारा संचालित रोटरी आदर्श स्कूल सेक्टर 37 ग्रेटर नोएडा में पढ़ रहे निर्धन परिवार के 80 बच्चों को क्लब सदस्य रोटेरियन शिवकुमार चोपड़ा व रोटेरियन विकास गर्ग के आर्थिक सहयोग से गर्म जर्सी व स्टेशनरी वितरण की गयी। इस अवसर पर एनकेएस सेवा संस्थान के डॉक्टर ब्रजलता शर्मा ने रोटरी क्लव का आभार व्यक्त किया इस अवशर पर असिस्टेन्ट गवर्नर मनोज गर्ग क्लब अध्यक्ष मुकुल गोयल, पूर्व अध्यक्ष मंजीत सिंह, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, परवीन गर्ग, एमपी सिंह, गुर चरन सिंह , कपिल गुप्ता, अमित राठी, विनय गुप्ता, विकास गर्ग, शिव कुमार चोपड़ा, नवीन जिंदल, अतुल जैन, अशोक अग्रवाल आदि रोटेरियन उपस्थित रहे।

Spread the love