रबूपुरा। बुद्धवार को किसान एकता संघ के कार्यकर्ता ने गांव मकनपुर खादर में एक बैठक आयोजित कर श्रीराम मंदिर निर्माण के शुभ अवसर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। लोगों को सम्बोधित करते हुए संगठन महिला मोर्चा की राष्टीय अध्यक्ष गीता भाटी ने कहा कि देश की जनता को सदियों से जिस दिन का बेसब्री से इंतजार था आज वो खत्म हुआ और आमजन में खुशी की लहर है। हम बहुत सौभाग्यशाली हैं तथा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों द्वारा श्रीराम मंदिर निर्माण की आधार शिला रखी जाने के उपरान्त आज जो प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है उसे ब्यां नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए प्रताप सिंह, प्रेमपाल सिंह, आकाश भाटी, भरतपाल, रामअवतार, विशाल, सुनील, पवन आदि को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई तथा अन्य कई लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस दौरान सुखवीर सिंह, जगदीश शर्मा, गवेन्द्र, नितिन आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…