" data-ad-slot="">

अयोध्या में श्रीराम लगा मंदिर का हुआ शिलान्यास,शहर के मंदिरों ने चला पूजन अर्चन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,5 अगस्त। श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के उपलक्ष्य में महर्षि पाणिनि धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा श्रीराम लीला सेवा ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा गुरुकुल ग्रेटर नोएडा में यज्ञ का आयोजन किया गया। महर्षि पाणिनि धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य रविकांत दीक्षित ने बताया कि यह सभी सनातन धर्म को मानने वालों के लिए यह अत्यंत खुशी एवं हर्ष का दिन है। हम सभी के प्रयास यह होने चाहिए कि प्रभु श्रीराम के चरित्र का किंचित भी अनुकरण करें तो हमारा जीवन सार्थक सिद्ध हो सकता है। चाहे माता पिता के प्रति कर्तव्य हो या समाज के प्रति अथवा देश के प्रति हम सभी को एक साथ मिलकर निस्वार्थ भाव से अपना कर्तव्य अथवा सेवा करनी चाहिए।

श्रीराम लीला सेवा ट्रस्ट के सदस्य वीरेंद्र एवं  सुमित ने गुरुकुल में होने वाले आयोजनों में सहयोग का आश्वासन दिया कि हम सभी प्रकार से गुरुकुल में सहयोग प्रदान करेंगे। गुरुकुल के आचार्य प्रेमकांत दीक्षित  ने बताया कि सामाजिक सहयोग से ही हम अपनी प्राचीन संस्कृति को जीवित पुष्पित पल्लवित कर सकते हैं। अतः हम सब को आप सभी की अत्यंत सहयोग की अपेक्षा है यज्ञ के उपरांत भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर रामलीला सेवा ट्रस्ट के सदस्य,गुरुकुल संचालन समिति के सदस्य, गुरुकुल के बटुक आदि उपस्थित रहे।

अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष संस्थान के आचार्य पं. सम्पूर्णा नन्द ने बताया कि आज का दिन विश्व के इतिहास के पन्नों में सुवर्णाक्षरों में लिखे जाने योग्य है। आज श्रीराम लला अपने निज निवास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा, गृहारम्भ के लिए नियुक्त किया है, देश की पहचान विश्व स्तर पर होगी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>