रबूपुरा। सदियों के इंतजार पश्चात बुद्धवार को श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए हो रहे भूमि पूजन के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंदिर की आधारशिला रखी। जिसकी खुशी ग्रामीण क्षेत्र में देखने को मिली तथा हिंदू युवा वाहिनी, विश्व हिंदू बोर्ड आदि संगठनों के साथ ही समस्त क्षेत्र निवासी लोगों ने ग्रामीण मंदिरों में पूजा अर्चना, प्रसाद वितरण किया और ढोल, नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर थिरकते हुए जमकर जश्न मनाया। 5 अगस्त के दिन को एक उत्सव के रूप में मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भक्तो द्वारा विधिपूर्वक पूजा अर्चना की गई। साथ ही विभिन्न स्थानों पर भड़ारे का आयोजन कर प्रसाद बांटा गया तो कहीं लोगों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया गया तो कहीं घरों में दीप प्रज्जवलित कर ऐतिहासिक दिन का खुलकर जश्न मनाया गया।
हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि गांव मिर्जापुर स्थित मंदिर पर सुबह से ही दीप जलाकर अखंड़ रामायण पाठ प्रारम्भ किया गया तत्पश्चात ग्रामीणों के साथ मिलकर करीब 15 दीये जलाये गये। शिवराज शर्मा ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के शुभ अवसर पर गांव कलूपुरा में रामचरित मानस पाठ के साथ ही भंड़ारे का आयोजन किया गया जिसमें समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहा। इसके साथ ही क्षेत्र सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…