किसान की हत्या की खबर मिलने जुटी भीड़, चेहरे पर चोट के निशान, पुलिस अन्य पहलुओं पर भी कर रही है जांच

किसान की गला घांेटकर हत्या, चेहरे पर चोट के निशान मांट रजवाहे की पटरी पर धनपुरा गांव के समीप पड़ा मिला मृतक का शवः शव के पास पड़ी मिली शराब की खाली बोतल, नमकीन के पाउच व मृतक की बाईकः

मांट रजवाहे की पटरी पर धनपुरा गांव के समीप पड़ा मिला मृतक का शवः

शव के पास पड़ी मिली शराब की खाली बोतल, नमकीन के पाउच व मृतक की बाईक

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम खेतों पर गए किसान की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक का शव शनिवार सुबह गांव के समीप मांट रजवाहे की पटरी पर पडा मिला तथा मृतक के चेहरेे पर धारदार हथियार से प्रहार के भी चिन्ह मिले हैं। शव के पास शराब की बोतल व कुछ नमकीन के पाउच भी पड़े मिले हैं और मृतक की बाईक भी वहीं खड़ी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि गला घोंटकर हत्या करने के बाद किसी नुकीले या धारदार हथियार से भी हमला किया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व फोरंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के प्रकार की जानकारी होने की बात कही है। उधर मृतक की पत्नी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। जानकारी के अनुसार गांव फलैदा निवासी प्रवीन पुत्र हरपाल अपनी पत्नी के साथ गांव में रहकर खेती करता है। बताया जाता है शुक्रवार देेर शाम वह पत्नी से खेतों पर जाने की बात कहकर जंगल की ओर गया था। लेकिन सुबह तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। सुबह करीब 10 बजे खेतों पर गए लोगों द्वारा प्रवीन की शव फलैदा व धनपुरा गांव के बीच मांट रजवाहे की पटरी पर पडे होने की सूचना मिली। जानकारी होने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस व फोरंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए जांच के लिए सेंपल लिए हैं। मृतक की पत्नी वर्षा की ओर से अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

करीबियों पर हत्या की आशंकाः– ग्रामीणों के मुताबिक मृतक प्रवीन के पिता हरपाल की करीब 5 वर्ष पूर्व हत्या हो चुकी है। जिसमें जिला बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात गांव खबरा निवासी मृतक का मामा नीरज हत्या के आरोप में जेल गया था तथा पिता की हत्या में मृतक का नाम भी शामिल होने की चर्चाएं रहीं थीं लेकिन किसी प्रकार वह जेल जाने से बच गया था। बताया जाता है उसके बाद मृतक का मामा से कुछ खफा रहने लगा था। इस समय जेल से जमानत पर आया हुआ है एवं कई दिन पूर्व मामा को भी गांव में देखा गया था। वहीं घटना को लेकर अन्य प्रकार की चर्चाएं भी हैं।

सम्पति हो सकती है हत्या का कारणः- हत्या की वजह कुछ भी रही हो लेकिन शव के पास खाली बोतल नमकीन खाली पाउच मिलने से अनुमान लगाया जा सकता है कि हत्या से पूर्व हत्यारों व मृतक ने पहले छककर शराब पी है। उसके बाद गला घोंटकर व किसी धारदार हथियार हमला कर हत्या कर दी गई।  वहीं चर्चाएं है कि प्रवीन की सम्पत्ति या पैसा भी हत्या का कारण हो सकता है। पिता की मृत्यु के बाद प्रवीन अपने पिता की करोंडों की सम्पत्ति का अकेला वारिश था तथा उसके कोई भाई नहीं था और नहीं शादी के बाद अभी उसकी पत्नी पर कोई बच्चा हुआ है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि करीब दो माह पूर्व भी प्रवीन द्वारा लाखों रूपये की जमीन बेची गई थी। इसी के चलते आशंका है कि कहीं हत्या के पीछे करोड़ों की सम्पत्ति तो नहीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *