लखनऊ। किसानों की सुविधा के लिए यूपी के ऊर्जा मंत्री ट्यूबवेल के बकाया बिलों का भुगतान आसान किस्तों में ब्याजमाफी के साथ किये जाने हेतु किसान आसान किस्त योजना शुरू की है। प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने किसान आसान किस्त योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि योजना का लाभ लेने वाले किसानों का 31 जनवरी 2020 तक का ब्याज माफ रहेगा। उन्हें 6 आसान किस्तों में बिल का भुगतान करना होगा। श्रीकांत शर्मा ने बताया कि योजना के तहत 1 फरवरी से 29 फरवरी के बीच ट्यूबवेल उपभोक्ता नजदीकी सीएससी, उपखंड अधिकारी या अधिशाषी अभियंता कार्यालय में बकाये का पांच फीसदी या न्यूनतम 1500 रूपये के साथ वर्तमान बिल भी जमा करना होगा। इसके बाद उन्हें 6 किस्त में बाकए के भुगतान का विकल्प मिल जाएगा। उन्हें हर माह किस्त के साथ उस महीने का बिल भी जमा करना होगा। सभी बाकए का समय से भुगतान करने पर किसान का ब्याज माफ कर दिया जाएगा। श्रीकांत शर्मा ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं को वसूली हेतु धारा 5 के तहत नोटिस गई है वह भी योजना का लाभ ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं को बकाया वसूली के लिए नोटिस भेजा जा चुका है वह भी योजना का लाभ ले सकते हैं। न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों वाले वादी भी योजना के तहत लाभ उठा सकेंगे। उन्हें इसके लिए शपथपत्र जमा करना होगा कि अंतिम निर्धारण के बाद वह समस्त बिलों का भुगतान करेंगे। योजना के तहत बिल संशोधन की भी सुविधा दी जाएगी। इस योजना का लाभ उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा जो नियमित समय पर अपने बिजली बिल का भुगतान करेंगे।
आसान किस्त योजना 29 फरवरी तक बढ़ी
प्रदेश में पहले से चल रही चार किलोवाट विद्युत भार तक के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए आसान किस्त योजना की अवधि 29 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। आसान किस्त योजना की अवधि 31 जनवरी को समाप्त हो रही थी। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि अब तक प्रदेश के लगभग 20 लाख उपभोक्ताओं ने आसान किस्त योजना का लाभ उठाया है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…