" data-ad-slot="">

बजट 2020 क्या रहा खास, डालते है नजर

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

नई दिल्ली।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने  बजट 2020 पेश करते हुए टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि अब 5 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देगा। इसके साथ ही टैक्स स्लैब की व्यवस्था को 6 भागों में बांटने का ऐलान करते हुए कहा कि 5 लाख से 7.5 लाख तक की आय पर 10 पर्सेंट टैक्स ही देगा होगा। इससे पहले 5 से 10 लाख तक की कमाई पर 20 फीसदी टैक्स देना होता था। अब 5 से 7.5 लाख पर 10 पर्सेंट और 7.5 से 10 लाख तक की आय पर 15 पर्सेंट टैक्स देगा।

इसके बाद 10 से 12.5 लाख पर 20 फीसदी टैक्स देगा। इसके बाद 12.5 लाख से 15 लाख तक पर 25 फीसदी और इससे अधिक की आय पर 30 फीसदी कर देना होगा। इससे पहले शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वे पेश किया थ

सर्वे में वित्त वर्ष 2020-21 में आर्थिक विकास की दर को 6 से 6.5 पर्सेंट तक रहने का अनुमान जताया गया है। हालांकि मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में जीडीपी ग्रोथ 5 फीसदी से भी कम रहने का अनुमान है। सर्वे में सबसे ज्यादा जोर एक्सपोर्ट सेक्टर के विस्तार पर दिया गया है। चीन के मॉडल से सबक लेते हुए दुनिया के अमीर देशों को टारगेट कर उत्पादन करने की बात कही गई है। इस तरह एक्सपोर्ट इंडस्ट्री के विस्तार से 2025 तक 4 करोड़ और 2030 तक 8 करोड़ नौकरियों के अवसर पैदा होने का अनुमान लगाया गया है।

2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्यदेश के 20 लाख किसानों को दिया जाएगा सोलर पंप
Union Budget 2020:नए दशक का पहला बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार किसानों की आय 2022 तक दोगुना करने को लेकर प्रतिबद्ध है. किसानों के लिए नए बाजार को खोलने की जरूरत है, ताकि उनकी आय को बढ़ाया जाएगा. किसानों के लिए वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में 16 सूत्री योजना का ऐलान किया.

बजट में किसानों के लिए फोकस करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की ओर से किसानों के लिए कई बड़ी योजनाओं को लागू किया गया है. सरकार की ओर से कृषि विकास योजना को लागू किया गया है. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत करोड़ों किसानों को फायदा पहुंचाया गया।

 

किसानों के लिए बजट में 16 सूत्री योजना

1. Agricultural land leasing act 2016, Produce life stock act 2017, Services facilitation 2018 को राज्य सरकारों द्वारा लागू करवाना.

2. पानी की कमी को देखते हुए 100 जिलों में पानी की व्यवस्था के लिए बड़ी योजना चलाई जाएगी, ताकि किसानों को पानी की दिक्कत ना आए.

3. पीएम कुसुम स्कीम के जरिए किसानों के पंप को सोलर पंप से जोड़ा जाएगा. इसमें 20 लाख किसानों को योजना से जोड़ा जाएगा. इसके अलावा 15 लाख किसानों के ग्रिड पंप को भी सोलर से जोड़ा जाएगा.

4. उर्वरता बढ़ाने पर फोकस रखा जाएगा और इसलिए रासायनिक खादों के इस्तेमाल को कम किया जाएगा. रासायनिक खादों का संतुलित इस्तेमाल करने को लेकर जानकारी दी जाएगी.

5. देश में मौजूद वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज को नाबार्ड (NABARD) अपने अंडर में लेगा और नए तरीके से इसे डेवलेप किया जाएगा. देश में और भी वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे. इसके लिए PPP मॉडल अपनाया जाएगा.

6. महिला किसानों के लिए धन्य लक्ष्मी योजना का ऐलान किया गया, जिसके तहत बीज से जुड़ी योजनाओं में महिलाओं को मुख्य रूप से जोड़ा जाएगा.

7. दूध, मांस, मछली समेत जल्द खराब होने वाली चीजों को खराब होने से बचाने के लिए वातानुकुलित ‘किसान रेल’ कोच चलाए जाएंगे.

8. कृषि उड़ान योजना को शुरू किया जाएगा. इंटरनेशनल, नेशनल रूट पर इस योजना को शुरू किया जाएगा.

9. बागवानी क्षेत्र में सुधार में बात कही. बागवानी के किसानों के लिए जिला स्तर पर योजना लाई जाएगी. बागवानी क्षेत्र में 311 मिलियन मीट्रिक टन की वर्तमान में पैदावार है और अब इसके बेहतर विपणन निर्यात के लिए एक उत्पाद एक जिले की व्यवस्था होगी.

10. एकीकृत कृषि प्रणाली मधुमक्खी पालन पर जोर होगा.

11. किसान क्रेडिट कार्ड योजना को 2021 के लिए बढ़ाया जाएगा.

12. दूध के प्रोडक्शन को दोगुना करने के लिए सरकार की ओर से योजना चलाई जाएगी. 2025 तक दुग्ध उत्पादन दोगुना (108 मिलियन मैट्रिक टन) करने का लक्ष्य.

13. मनरेगा के तहत चारागार को जोड़ दिया जाएगा.

14. ब्लू इकॉनोमी के जरिए मछली पालन को बढ़ावा दिया जाएगा. फिश प्रोसेसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा.

15. युवा और मत्स्य विस्तार पर भी काम किया जाएगा. 3077 सागर मित्र बनाए जाएंगे. तटवर्ती इलाकों के युवाओं को रोजगार मिलेगा.

16. किसानों को दी जाने वाली मदद को दीन दयाल योजना के तहत बढ़ाया जाएगा. जीरो बजट नेचुरल फार्मिंग को भी मजबूत कर किसानों को प्रेरित करेंगे.
अरुण जेटली को याद किया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण की शुरुआत में कहा कि लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की सरकार को बहुमत मिला. 2019 के लोकसभा चुनाव नतीजे हमारी नीतियों पर मिले जनादेश हैं. लोगों ने हमारी सरकार पर भरोसा जताया है, ये देश की आकांक्षाओं का बजट है.

अपने दूसरे बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘जीएसटी को बनाने वाले आज हमारे साथ नहीं हैं, मैं अरुण जेटली जी को श्रद्धांजलि देती हूं. देश के लोगों की सेवा के लिए हमारी सरकार ने एक देश एक टैक्स कानून लागू करने का फैसला लिया. जीएसटी का कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है और हाल ही में इसने 1 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘AI ASCEND 2026: Agentic Unplugged’ का आयोजन, Kyndryl के साथ हुआ महत्वपूर्ण समझौता

ग्रेटर नोएडा। लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में Kyndryl एवं AWS Academy के सहयोग से 'AI…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने ओप्पो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया शैक्षणिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा,29 जून। विद्यार्थियों को आधुनिक उद्योगों की कार्यप्रणाली से परिचित कराने तथा उन्हें व्यावहारिक…

3 days ago

राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 एवं मीडिया विषय पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय कार्यशाला एवं अखिल भारतीय प्रचार प्रसार बैठक

नई दिल्ली। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय कार्यशाला एवं अखिल भारतीय प्रचार प्रसार बैठक…

3 days ago

एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने रचा नया इतिहास: स्वायत्त (Autonomous) दर्जा, NAAC मान्यता, AI-सक्षम कैंपस और 90% प्लेसमेंट किया हासिल

ग्रेटर नोएडा,29 जून। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एक्यूरेट…

3 days ago

विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (VSIET) का हुआ भव्य उद्घाटन, शामिल हुए शिक्षाविद, उद्योग व कॉर्पोरेट जगत के लोग

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित टिवोली में विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (VSIET)…

4 days ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  की उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2026) के चतुर्थ संस्करण की घोषणा

UPITS 2026 उत्तर प्रदेश की औद्योगिक उत्कृष्टता, निवेश क्षमता एवं वैश्विक व्यापारिक नेतृत्व का बनेगा…

5 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>