" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

किसान बिल के विरोध में आन्दोलनरत किसानों ने लुहारली टोल को कराया फ्री,किसान बिल को वापस कराने की मांग

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,12 दिसम्बर। किसान कानून के विरोध में दोपहर तीन बजे तक किसानों ने लुहारली टोल पर एकत्रित हुए और टोल फ्री करा कर अपना विरोध जताया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा ने कहा जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होंगी ऐसे ही निरंतर धरना प्रदर्शन पंचायत चक्का जाम चलते रहेंगे व सरकार की मंशा कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के द्वारा किसान को खेती से दूर करना। किसान को व्यापारियों के कारखानों में मजदूरी के लिए मजबूर करना ही किसानों ने कही बात को किया सच उत्तर प्रदेश के सभी टोल प्लाजा फ्री किया। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के नेतृत्व में लुहार्ली टोल प्लाजा पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ 4 घंटे तक टोल फ्री कराया गया को और कहा इस हट धर्मी सरकार के विरोध में देशभर के अनेक किसान संगठनों ने आज सभी राष्ट्रीय मार्गों पर टोल प्लाजाओं को सभी के लिए फ्री किया और सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की यदि आने वाले दिनों में इस निरंकुश सरकार ने तीनों काले कानून वापस नहीं लिए तो भाकियू अंबावता देशभर में इससे भी बड़ा आंदोलन करो या मरो की तर्ज पर चलाएगी। सरकार की मनसा जगजाहिर हो चुकी है यह किसानों को गांव से निकालकर विस्थापित करना चाह रही है, यह चाहती है कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के द्वारा खेती का मशीनीकरण हो और किसान खेती से दूर होकर व्यापारियों के कारखानों में मजदूरी करें। सरकार यह नहीं जानती कि सरकार के इस कदम से एक ऐतिहासिक समृद्ध भारत की संस्कृति और संस्कार पूरी तरह नष्ट हो जाएंगे। जिसके लिए विश्व में भारत की छवि को आज विकसित देश महत्व देते हैं और भारत की संस्कृति और संस्कारों को दिन दिन प्रतिदिन अपना रहे हैं। इस मौके पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा, जिलाध्यक्ष बिन्नू आधाना, अमित कसाना जिला अध्यक्ष गाजियाबाद, तहसील अध्यक्ष राजकुमार रूपबास दादरी नरेश चपरगढ़ मेरठ मंडल अध्यक्ष,जितेंद्र कसाना प्रदेश सचिव, सौरव सेन जिला सचिव गाजियाबाद, संजू गुर्जर जिला उपाध्यक्ष, अमित तवंर जिला मंत्री, संजू आना ब्रहम सिंह राणा नवीन कौशिक अमित गुर्जर टी टू उधना मनवीर आधाना इंदरजीत राजेन्द्र त्यागी महेंद्र मनोज भाटी पाली नीरज भाटी एडवोकेट दीपक बनाना राजकुमार भाटी महिपाल राठी गोविंद चौहान यशपाल सिंह योगेंद्र कसाना आदि सैकड़ों किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>