रबूपुरा। भुन्ना तगा गांव में आयोजित श्रीमद्भागव कथा के दूसरे दिन पूजा अर्चना उपरान्त कथा प्रारम्भ की गई। कथा वाचक राकेश मधुर शास्त्री ने भजनों के माध्यम से कथा शुभारम्भ करते हुए शनिवार को ज्ञान यज्ञ में पृथ्वी पर हुए अवतारों का वर्णन एवं मानव जीवन में धार्मिक कार्यकलापों का व्याखान किया। उसके बाद सम्पूर्ण शिव अमर कथा का ऐसे संगीतमय एवं रचनात्मक श्लोकों के द्वारा वर्णन किया कि कथा में मौजूद भक्तगण झूमने पर विवश हो गये। कथा में वाचक ने बताया कि माता पार्वती की जिद पर शंकर भगवान ने अमर कथा का रहस्य बताते हुए उन्हें गुफा में कथा सुनाई थी। पार्वती को कथा के दौरान गहरी नींद आने पर वहां बैठे एक कबूतर ने सम्पूर्ण कथा सुनी थी। कथा के आयोजक पवन शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन शाम को संध्या वंदन के बाद रात्रि में हरिर्कीतन आयोजित होगा तथा साथ ही अधिक से अधिक लोगों से हरिर्कीतन में आने का आवहान किया है। इस मौके पर सुभाष दरोगा, रामचन्द्र शर्मा, रामू काका, रज्जू शर्मा, खेमचंद मास्टर, विजय कुमार, राजेन्द्र मास्टर, शीला देवी, बबीता, राजेन्द्री, कुसुमलता, जयवती, राधा, सुनीता, कमलेश, प्रेमवती आदि सैंकड़ो भक्तगण मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…