रबूपुरा। ग्रामीण विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के गांव मिर्जापुर मंे निर्धन परिवार की दो युवतियों की शादी में गुरूवार को संगठन कोष से एक लाख बीस हजार रूपये का घरेलू समान देकर आर्थिक मदद करते हुए रीति रिवाज से विवाह समपन्न कराया। संगठन के इस कार्य की परिजनों केे साथ-साथ क्षेत्रीय व्यक्ति भी सरहाना कर रहे हैं। समिति के अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बताया कि गांव की दो बेटियों के पिता व भाई नहीं होने के कारण परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। बेटियों को पिता व भाई का मलाल नहीं हो इसलिए संगठन के सदस्यों ने रस्म अदायगी की। मुकेश भाटी के मुताबिक एक ग्रामीण विकास समिति का गठन किया गया है। जिसका समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर लोगों में जागरूकता लाना, आम समस्याओं का विभागीय अधिकारियों से मिल निस्तारण कराना, गरीब व असहाय लोगों की हर सम्भव मदद करना तथा आपातकालीन परस्थिति एवं जनहित सेवाओं में तत्पर रहना मूल उद्देश्य रहेगा। संगठन के गठन में भृगुराज रावल को सलाहकार, श्रीपाल भाटी संस्थापक, मुकेश भाटी अध्यक्ष, गंगालाल महामंत्री, भीष्म प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त करते हुए अन्य लोगों को संगठन में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…