" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

राकियू ने किया यमुना एक्सप्रेस वे को टोल फ्री, दिया धरना

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। राष्ट्रीय किसान यूनियन के कुछ कार्यकर्ता शनिवार को कस्बे में जमा हुए और यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर टोल पर पहुंच टोल को कुछ देर के लिए फ्री कर दिया। वहीं अन्य कार्यकर्ताओं को को पुलिस ने मौके पर पहुचं रोक दिया। जिसको लेकर दोनों के बीच नोंक-झोंक भी हुई। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने सर्विस रोड के पास धरना शुरू किया। एसीपी द्वारा समझाने पर यूनियन कार्यकर्ता वापस लौट गए। राष्ट्रीय किसान यूनियन के सैंकड़ों कार्यकर्ता संगठन के जिलाध्यक्ष इकपाल सिवाच के नेतृत्व में जेवर में जमा हुए और कार्यकर्ता किसानों के लिए एक्सप्रेस वे को टोल फ्री किये जाने की मांग को लेकर यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर टोल पर जाने लगे। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और यूनियन कार्यकर्ताओं को यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर टोल के पास बनी सीढ़ियों पर रोक दिया। जिससे नाराज होकर यूनियन कार्यकर्ता वहीं पर धरने पर बैठ गए। इसी बीच कुछ कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर पहुंचे और टोल को फ्री कर दिया। सूचना पर एसीपी शरद चंद शर्मा मौके पर पहुंचे और संगठन कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ता किसानों के लिए यमुना एक्सप्रेस वे को फ्री किये जाने की मांग पर अड़े रहे। कुछ देर समझाने के बाद कार्यकर्ता शांत हुए और वापस लौट गए। इस मौके पर शाहिद प्रधान, मुसर्रत, अनिल, राहुल आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>