" data-ad-slot="">

शहीद चौधरी राशिद अली गेट को लेकर सामाजिक संगठन ने उठए सवाल, शासन प्रशासन से कार्यवायी की मांग

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

गाजियाबाद। लोनी में दिल्ली से बागपत जाने वाली दिल्ली सहारनपुर रोड़ पर बने गेट जिस पर शहीद चौधरी राशिद अली गेट लिखा हुआ है, जिसको लेकर लोनी के कुछ सामाजिक संगठनों को आपत्ति की है, जिनका कहना है कि राशिद अली कहीं शहीद नहीं हुए हैं, फिर भी उन्हें शहीद का दर्जा कैसे दिया जा रहा है। “राशिद अली गेट” को गिराने के लिए एसडीएम लोनी से मुलाकात कर जनतंत्र एवं न्याय परिषद के माध्यम से 19/11/2020 शिकायत पत्र सौंपा गया था, जिस पर उप जिलाधिकारी ने पूर्ण कार्यवाही का आश्वासन दिया।
जनतंत्र एवं न्याय परिषद के चेयरमैन अजय सिंह अजय का कहना है कि लोनी स्थित गेट पर लिखा “शहीद चौधरी राशिद अली गेट ” जो अवैध ही नहीं अनैतिक भी है। अवैध इस लिए की यह सड़क मार्ग की भूमि पर बिना सरकारी मंजूरी के निजी तौर पर बनवाया गया अतिक्रमण है। अनैतिक इस लिए की क्योंकि पुलिस रिपोर्ट्स राशिद अली को जिसके नाम के आगे इस गेट पर शहीद लिखा गया है, जो उचित नहीं है। अजय सिंह का कहना है कि पुलिस रिपोर्ट्स के मुताबिक रशीद अली की गैंगवॉर में हत्या हुई थी, जबकि गेट पर शहीद लिखा है। इस गेट के विरुद्ध में पूर्व की कई शिकायते शासन और प्रशासन स्तर पर लंबित पड़ी हुई है। अधिवक्ता पीके सिंह, उच्च न्यायलय व समाज सेवी शान मोहम्मद शासन प्रशासन से गेट पर से नाम को हटाने की मांग कर रहे हैं। गेट को लेकर मुख्यमंत्री आईजीआरएस पर शिकायत की गयी, जिसकों संज्ञान में लेते हुए जिला व पुलिस प्रशान ने जांच कर अपनी आख्या प्रस्तुत कर दिया है।पुलिस क्षेत्राधिकारी लोनी गाजियाबाद का कहना है कि सीआरपीसी की धारा 133 के तहत कार्यवायी की जा चुकी है, मामला एसडीएम कोर्ट में लंबित है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>