पिछले 15 दिनों से लगातार रोज आने वाले नये मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है पिछले 7 दिनों से दैनिक मृत्यु दर 500 से कम है
नई दिल्ली(एजेन्सी। भारत में कोविड के सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। कुल सक्रिय मामले आज 3.6 लाख (3,59,819) के नीचे पहुंच गए हैं। प्रतिदिन ठीक होने वाले मामलों की अधिक संख्या और मृत्यु दर में गिरावट की वजह से ऐसा सुनिश्चित हो सका है। भारत में वर्तमान में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या कुल मामलों का 3.66% हिस्सा है। पिछले 24 घंटों में 33,494 नए मरीज ठीक हुए हैं और इसकी बदौलत एक्टिव मामलों में 3930 की कमी आई है। पिछले सप्ताह से कोविड के दैनिक सक्रिय मामलों में कमी आ रही है। पिछले 15 दिनों के दौरान रोज आने वाले नए मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मामलों की संख्या अधिक है। पिछले 24 घंटे के दौरान 30,006 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इसी अवधि के दौरान कुल 33,494 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है या वो ठीक हुए हैं। बड़ी संख्या में ठीक हो रहे मरीजों की बदौलत रिकवरी दर सुधरकर 94.89% पर पहुंच गई है। केरल में सबसे अधिक दैनिक नए मामले 4,642 दर्ज किए गए। इसके बाद महाराष्ट्र में 4,268 नए मामले और पश्चिम बंगाल में 2,753 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटों में 442 मरीजों की मौत हुई है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…