ग्रेटर नोएडा,10 जनवरी। शहर के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के बीकॉम विभाग में शुक्रवार को महिलाओं के अधिकारों को लेकर वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ह्यूमन टच फाउंडेश की अध्यक्ष व इनर वील ग्रीन ग्रेटर नोएडा की सदस्य डॉ. उपासना सिंह ने कहा कि आज के समय में महिलाओं को खुद अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहना चाहिए। आज के समय में उनको किसी भी मुसीबत का डटकर मुकाबला करना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी वर्क पैलेस पर आंतरिक शिकायत प्रकोठ होना चाहिए। हम जिस प्रकार से अपने घरों की महिलाओं का सम्मान करते है उसी प्रकार से हमें अपने वर्क पैलेस और समाज की सभी महिलाओं का भी सम्मान करना चाहिए। वहीं बीकॉम डिपार्टमेट की डीन डॉ. विभा सिंह ने भी बच्चों को नारी अधिकारों के बारे में बताया। डॉ. विभा ने कहा कि हमें अपने बच्चों को सिखाना किस प्रकार से महिलाओं का सम्मान करना है। स्कूल और कॉलेज में भी महिलाओं को लेकर कार्यक्रम होने चाहिए। इस प्रकार के कार्यक्रमों से महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा होता है। इस मौके बीकॉम विभाग से डॉ. सीमा वर्मा, अशोक कुमार, डॉ वीके शर्मा, अर्चना, भारद्वाज, प्रतीक दूविवेदी, अर्चना कौशिक, डॉ. वीजीता तेगवाल, शाक्षी तेगपाल, ज्योति यादव सहित अनेक छात्र इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…