ग्रेटर नोएडा,10 जनवरी। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में विशाल दंगल का आयोजन किया गया, दंगल में लाखों के इनाम बांटे गए। जिसमें ग्रेनो के नवादा गांव स्थित गुरू रंजीत पहलवान अखाड़ा के पहलवानों ने दम दिखाया, जिसमें 41 हजार की कुश्ती में जोंटी भाटी जमालपुर और सरूप पहलवान हरियाणा के बीच बराबर रही। 21 हजार की कुश्ती में उपदेश भाटी चिटहैरा ने गौरव रोहतक को हराया। 11 हजार की कुश्ती में अजय भाटी राजपुर ने मोहित रेवाड़ी को हराया, 31 सौ की कुश्ती में मोनू और रोहन पलवल के बीच बराबर रही। 21 सौ की कुश्ती में अनूप ने प्रदीप दिल्ली को हराया। 11 सौ की कुश्ती में तुषार भाटी गिरधरपुर ने अनुज राजस्थान को हराया। 5 सौ की कुश्ती में अज्जू पहलवान रूपवास ने सौरभ को हराया। इस मौके पर कोच रंजीत पहलवान वहां उपस्थित रहे तथा बच्चों का हौसला बढ़ाया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…