रबूपुरा। शुक्रवार को विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता वीरेन्द्र नाथ सिंह ने कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी तथा खामियां पाये जाने पर अधीनिस्तों को फटकार लगाते हुए शीघ्र समस्या निस्तारण के निर्देश दिये। अधिशासी अभियंता पी.के. सिंह ने बताया कि उन्होंने कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर 4 ओवर लोड़ फीडरों पर नया फीडर बनाने के निर्देश दिये हैं तथा कस्बे में क्षतिग्रस्त एवीसी कनेक्टरों को तत्काल बदलवाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही शिकायत पर कुछ संविदा कर्मचारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। उपकेंद्र पर आयोजित बिल संसोधन एवं भुगतान शिविर में पहुंचे लोगों से बातचीत की और अधीनिस्तों को उपभोक्ताओं समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाने की हिदायत के साथ ही उपभोक्ता को सरचार्ज में 31 जनवरी तक छूट की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक उसका लाभ उठाने का आह्वान किया। उधर उपकेंद्र के राजस्व प्रभारी जेई सतेन्द्र चैहान ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित शिविर में 3 लाख 20 हजार का राजस्व जमा हुआ तथा दो दर्जन से अधिक ओटीएस की गईं। इस दौरान एसडीओं प्रेमशंकर, जेई राजकुमार, क्र्लक आदि समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…