" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

केन और बांस के बने बैग प्लास्टिक के बन रहे हैं विकल्प

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-पूर्वोत्तर राज्यों के स्टॉलों पर इकोफ्रेंडली उत्पाद विदेशियों को भाया

ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एण्ड मॉर्ट में लगे हस्तशिल्प मेले में बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर राज्यों के स्टॉल पर क्लॉक, सूटकेस, पेन, लैंप, फर्नीचर समेत विभिन्न तरह के उत्पाद विदेशियों को भा रहे हैं। जहां पूरे देश में सिंगल यूज प्लास्टिक से छुटकारा पाने की जहां देशभर में मुहिम चल रही है वहीं पूर्वोत्तर राज्यों के स्टॉल पर खूबसूरत और स्टाइलिस्ट केन और बांस की छाल से बने बैग से प्लास्टिक को बाय-बाय कहकर ईको फ्रेंडली समाधान कर रहे हैं। एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हेंडीक्राफ्ट की ओर से आयोजित हस्तशिल्प मेले में पूर्वोत्तर राज्यों के दर्जनों स्टॉल मौजूद हैं।

#IHGF-DELHI FAIR AUTUMN 2019
#North East ken Bamboo products

यहां मिजोरम से आई प्रदर्शक चॉनी और कनक कांतिधर व रितुपर्णाधर ने बताया कि प्लास्टिक से छुटकारे के लिए जहां देश ही नहीं पूरा विश्व प्रयास कर रहा है। इसके लिए केन और बांस की छाल से बने बैग प्लास्टिक बैग का विकल्प भी हैं और समाधान भी। यह न केवल खूबसूरत हैं बल्कि मजबूत भी होते हैं। उन्होंने बताया कि हस्तशिल्प से तैयार केन, बांस की छाल से बने बैग तीन सौ रुपये से लेकर सात सौ रुपये की कीमत में अलग-अलग वैराइटी के हैं। इसके केन, बांस के बने फर्नीचर भी दो हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। इसके अलावा नाइट लैंप, दीवार घडिय़ां भी पांच सौ से दो हजार रुपये तक में उपलब्ध हैं। पेन और की चेन पचास रुपये से दो सौ रुपये तक में हैं। जबकि केन, बांस के बने सूटकेस भी एक हजार से पांच हजार रुपये में सभी को पसंद आ रहे हैं। हस्तशिल्प उत्पादों के डिजाइनर नवीन व चानी ने बताया कि टेबल मैट, वॉटर क्रिक क्रॉप (पूर्वोत्तर भाषा में कौल) की सबसे अधिक मांग रेस्त्रां और होटल्स में होती हैं। उन्होंने बताया कि डिमांड के आधार पर सभी उत्पादों की कीमतों को रखा गया है। उन्होंने बताया कि यूरोप, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, खाड़ी देशों में इसकी सबसे अधिक मांग है। इसके अलावा अन्य देशों से भी इनकी मांग आ रही है।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>