ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्टे सोसाइटी में करवाचौथ मेले का आयोजन किया गया, जिसके लिए सोसाइटी को सजाया गया। मेले को बच्चों,महिलाओं और पुरूषों की जरूरत और सहूलियत को ध्यान में रख कर लगाया गया जिसमें सभी उम्र के लोगों के लिये मनोरंजन के साधन मौजूद थे। महिलाओं के लिये इस मौके पर मेहेंदी और शॉपिंग को ध्यान में रखा गया था, जिसके लिए दुकानों में अलग-अलग तरीके की वस्तुओं का संग्रहण किया गया था। करवाचौथ के मौके पर सुबह से मेले में लोगों को भीड़ मौजूद रही जिसमें महिलाओं के साथ पुरुष भी मौजूद रहे। इस मौके पर पुरूष अपनी पत्नियों के लिए खास तौफे खरीदने के लिए मेले में उपस्थित रहें। दीवाली के नजदीक होने से मेले को काफी नायाब तरीके के सजाया गया है। मेले में इस समय लोगों के द्वारा काफी खरीददारी की गई। कंपनी का इस प्रकार के आयोजनों को कराने का उद्देश्य सोसाइटी में खुशियों के माहौल को और भी खुशनुमा बनाये रखना है जिसके लिए सोसाइटी में बच्चों के लिए झूले और अन्य खेलने के वस्तओं का इंतेज़ाम किया गया था।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…