केसीसी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एंड हायर एजुकेशन में बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के छात्रों ने नाम रोशन किया

kcc-institute-education-delhi-ncr-greater-noida

ग्रेटर नोएडा,17 जुलाई। केसीसी इंस्टिट्यूट ग्रेटर नोएडा से जर्नलिजम का कोर्स करने वाले छात्रों का परीक्षा परिणाम जारी हुआ है, जिसमें छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन दीपक गुप्ता ने परिणाम आने पर छात्रों को बधाई दी। वहीं कॉलेज की डायरेक्टर प्रोफेसर भावना अग्रवाल ने यह बताया कि पत्रकारिता का रिजल्ट दोनों ही वर्षों का सराहनीय रहा है। सभी छात्रों ने काफी मेहनत की है। द्वितीय वर्ष में सरस्वती ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं शुभांकर ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए एवं राकेश ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। प्रथम वर्ष में मानसी ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं मेघा ने 84.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किए एवं अभियांशु और शुभांक ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। सभी छात्र छात्राएं बधाई के पात्र हैं एवं केसीसी इंस्टिट्यूट उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। केसीसी इंस्टिट्यूट ग्रेटर नोएडा, जीजीएसआईपी यूनिवर्सिटी से समबद्ध है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *