" data-ad-slot="">

केसीसी के विद्यार्थियों ने चलाया ‘नो प्लास्टिक इस फैंटास्टिक’ जागरूकता अभियान

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा 29 जनवरी। केसीसी इंस्टीट्यूट आफ लीगल एंड हायर ऐजुकेशन की ओर से बुधवार को ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर मार्केट में नो प्लास्टिक इस फैंटास्टिक यानि प्लास्टिक मुक्त, सुख से युक्त अभियान चलाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया और नुक्कड़ नाटक सहित संगीत और नृत्य के माध्यम से प्लास्टिक मुक्त होकर पर्यावरण को स्वस्थ रखने की अपील की।  उल्लेखनीय है कि गुरू गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध केसीसी इंस्टीट्यूट आफ लीगल एंड हायर ऐजुकेशन के चेयरमैन दीपक गुप्ता द्वारा नो प्लास्टिक इस फैंटास्टिक जन जागरण अभियान की पहल करने पर ग्रेटर नोएडा के सदर एसडीएम प्रसून द्विवेदी ने भी सराहना की।   बुधवार को इंस्टीट्यूट की निदेशिका प्रोफसर डॉ. भावना अग्रवाल के नेतृत्व में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने प्लास्टिक को अलविदा करने की अपील अनूठे अंदाज में की। ग्रेटर नोएडा के अंसल मॉल के पास तुगलपुर मार्केट में विद्यार्थियों की विविध सोसाइटियों ने फ्लेश मॉब, नुक्कड़ नाटक, गीत संगीत और नृत्य के माध्यम से लोगों को प्लासिटक के खतरों के प्रति जागरूक किया। खास बात यह रही कि इस प्लास्टिक मुक्त, सुख से युक्त जागरूकता अभियान के दौरान केसीसी इंस्टीट्यूट आफ लीगल एंड हायर ऐजुकेशन के विद्यार्थियों ने वहां मौजूद लोगों के संक्षिप्त साक्षात्कार कैमरे में रिकार्ड करते हुए उनके पक्ष को भी जानने का प्रयास किया। जिसका उद्देश्य यह था कि प्लास्टिक का उपयोग कैसे उनकी मजबूरी बन गया है। इस जागरूकता अभियान की समन्वयक पूजा बिष्ठ ने बताया कि इस साक्षात्कार के माध्यम से हम यह शोध करना चाहते हैं कि प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने में आम लोगों को किन बाधाओं का सामना करना पड़ता है और हम समाधान भी खोजना चाहते हैं ताकि इन अभियानों की सार्थकता बनी रहे। प्लास्टिक से मुक्ति को प्रेरित करने वाले इस मिशन का निर्देशन कर रहीं केसीसी की निदेशिका प्रोफेसर डॉ. भावना अग्रवाल ने बताया कि हम विद्यार्थियों के माध्यम से आम लोगों को इस अभियान में जोड़ना चाहतें हैं। जिसकी शुरूआत विश्वविद्यालय अनुदान द्वारा पिछले साल अगस्त में की गई थी और उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बनी एचइआई ने भी विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम चलाई है। हम इसी सकारात्मक पहल में अंशदान करते हुए जागरूकता अभियान के जरिए विद्यार्थियों ही नहीं आम लोगों तक भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक मुक्ति का संदेश पहुंचा रहे हैं। इस मौके पर केसीसी इंस्टीट्यूट आफ लीगल एंड हायर ऐजुकेशन में विद्यार्थियों के लिए भी स्लोगन राइटिंग और बेस्ट आउट आफ वेस्ट जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

18 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>