" data-ad-slot="">

समसारा विद्यालय में बसंतोत्सव का आयोजन, बच्चों के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं ने किया सरस्वती पूजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,29 जनवरी। समसारा विद्यालय में बसंतोत्सव का आयोजन में मां सरस्वती का पूजन किया गया, जिसमें कक्षा चार से लेकर कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए। समस्त समसारा परिवार माँ सरस्वती की आराधना में शामिल होने के लिए  अत्यधिक उत्साहित था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे कुमार रणविजय सिंह, एडिशनल डी.सी.पी शामिल हुए।

इस दौरान विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की और कक्षा सातवीं व आठवीं के विद्याथियों ने माँ के चरणों में नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मेडिटेशन करवाया गया और इसकी महत्ता समझाई गयी। कार्यक्रम का अंत सरस्वती माँ की आरती के साथ हुआ, जिसके पश्चात् माँ को भोग लगाया गया। आरती के साथ इस विशेष दिन पर कक्षा दसवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए प्रार्थना की गयी और भविष्य में हर कदम पर सफल होने की मनोकामना मांगी गयी। मुख्य अतिथि रहे कुमार रणविजय सिंह ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए व्यावहारिक रूप से सफल व्यक्ति बनने की कामना की और उन्होंने विद्यार्थियों को एक अच्छा व अनुशासित व्यक्ति बनने के लिए प्रेरित किया और  अपने अभिभावकों व  अध्यापकों का नाम  सम्मान से ऊंचा करने के लिए प्रेरित किया।  कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को मां का प्रसाद और चरणामृत दिया गया और जीवन के प्रत्येक पड़ाव में उनके सफल होने की कामना की गयी। इस महत्वपूर्ण दिन पर समसारा विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी विद्यार्थियों को जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने को कहा और सरल व जीवंत जीवन जीने की सीख दी। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत की महत्ता से अवगत कराया और कहा कि जीवन में ऐसे काम करो कि तुम्हारे व्यवहार से तुम हमेशा जाने जाओ।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>