रबूपुरा। गत आठ दिनों से कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चित कालीन धरना बुधवार को अधीक्षण अभियंता के आश्वासन पर समाप्त हो गया है। धरनारतों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। धरनारतों का कहना है कि वह पिछले आठ दिन से बिलों में गड़बड़ी, किसानों के खिलाफ दर्ज बिजली मुकदमों की वापिसी आदि मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। बीच एक बार अधिकारियों से वार्ता हुई जोकि विफल रही थी। बुद्धवार को विभाग के अधीक्षण अभियंता पीके सिंह लोगों के मध्य पहुंचे और समस्याएं सुनते हुए निस्तारण पर विस्तार से विचार कर शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। जिसके उपरान्त सहमति से धरना समाप्त कर दिया गया। इस मौके पर ठा0 सतवीर सिंह, गीता भाटी, रविकरन सिंह, अर्जुन सिंह, गोपाल, श्रीपाल, विनोद, वीरपाल, हेमन्त, रानी, शांति, शकुन्तला, शिवकुमार, भूपेश आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…