" data-ad-slot="">

कैम्ब्रिज स्कूल ग्रेटर नोएडा इंटर स्कूल स्केटिंग टूर्नामेंट  का आयोजन,जीते कई पदक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,4 फरवरी। कैम्ब्रिज स्कूल ग्रेटर नोएडा इंटर स्कूल स्केटिंग टूर्नामेंट  का आयोजन किया गया, जिसमें स्केटिंग प्रतियोगिता  में कई प्रतिष्ठित  स्कूलों जिसमें डीपीएस, समसारा, ग्रेटर वैली, एस्टर,  विश्व भारती आदि  के 200  स्केटरों ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभा दिखाई जोकि  काफी दिलकश थी। इस प्रतियोगिता में इनलाइन , एडजेस्टबल और क्वाड्स की स्पर्धाएं हुईं।  प्रतियोगिता में 6,7,8,10, और 12 वर्ष की आयु के वर्गों के  बालक और बालिकाओं  ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि फूलचंद शर्मा थे जोकि गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन में जॉइंट सेक्रेटरी हैं। मुख्य अतिथि ने युवा स्केटरों  द्वारा प्रदर्शित प्रतिभा और जूनुन के लिए गहरी प्रशंसा व्यक्त की। उन्होंने युवाओं को अपने कौशल को सुधारने के लिए प्रेरित किया और चाहा कि आने वाले वर्षों में वे अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करें। एडजेस्टबल प्रतियोगिता में गर्ल्स कैटिगरी में आयु वर्ग 6 में प्रथम स्थान-अक्षिता मोहन,जीसयस एण्ड मैरी स्कूल, दूसरा स्थान निशिता दुबे, रेयान इंटरनेशनल स्कूल,तीसरा स्थान-सानवी डीपीएस ने प्राप्त किया। एडजेस्टबल प्रतियोगिता में गर्ल्स कैटिगरी में आयु वर्ग 12 में प्रथम स्थान सेकता भट्ट , ऐस्टर नोएडा एक्सटेंशन, दूसरा स्थान रिया, भारतियम स्कूल, तीसरा स्थान, आरुषी कुंदरा,कैंब्रिज स्कूल ग्रेटर नोएडा ने प्राप्त किया। क्वाड्स प्रतियोगिता में बालक वर्ग में आयु वर्ग 6  में प्रथम स्थान- जय अनमोल सिन्हा  विश्व भारती  स्कूल, दूसरा स्थान पौरुष चौधरी बैथिनि कान्वेंट, तीसरा स्थान-इब्राहिम खान, डीपीएस, तीसरा स्थान पर मनन शर्मा मॉडर्न स्कूल ने प्राप्त किया। इनलाइन प्रतियोगिता में गर्ल्स कैटिगरी में आयु वर्ग 10 में प्रथम स्थान- यावी खोखर,कैंब्रिज स्कूल ग्रेटर नोएडा,प्रथम स्थान-लकी सैनी, विवेकानंद विद्यापीठ,दूसरा स्थान शेरिल तोमर,जीडी गोयंका, तीसरा स्थान कृति नैन डीपीएस,तीसरा स्थान अनिशा, एस्टर नोएडा एक्सटेंशन ने प्राप्त किया।  प्रधानाचार्या ने स्केटिंग में अपनी गति और चपलता के लिए प्रतिभागियों की प्रंशसा की और उन्हें खेल के अपने चुने हए क्षेत्र में अच्छी प्रगति  के लिए प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता में ग्रेनो रोलर स्केटिंग अकैडमी के स्केटिंग कोच आकाश रावल ने बताया कि इस चैंपियनशिप में लगभग 300 बच्चों ने हिस्सा लिया था जिसमे ग्रेनो स्केटिंग अकैडमी के 14 बच्चों ने भाग लिया 11 बच्चे मैडल जितने में कामयाब रहे, जिसमें 6 गोल्ड 3 सिल्वर 2 ब्रोंज मैडल शामिल है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

4 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>