" data-ad-slot="">

सेन्ट जोसेफ स्कूल में सांस्कृतिक व कला प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को किया गया पुरस्कृत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,4 फरवरी। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-वन में सोमवार को कक्षा के.जी. से आठवीं तक के विद्यार्थियों के बीच सांस्कृतिक पदकों एवं पदवियों के लिए अंतिम चरण की प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें श्रेष्ठ व सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण, रतज व कांस्य पदक के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कक्षा एलकेजी व यूकेजी के लिए कला किरण, कक्षा एक व दो के विद्यार्थी को कला तिलक, कक्षा तीन व चार के विद्यार्थी कला गौरव, कक्षा पांच व छः के विद्यार्थी कला एवं कक्षा सातवीं व आठवीं के विद्यार्थी को कला सम्राट की पदवीं से नवाजा गया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने नृत्य, कविता, गान, कहानी, लघु क्रिया (मोनो एक्ट) जैसी अनेकों प्रस्तुति दी तथा दर्शकों की खूब वाह-वाही व तालियां बटोरी। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में स्कूल के प्रबन्धक फादर विनोय, केएनईयूएस (कुष्ठ रोग निवारण एवं उन्मूलन समिति) के निदेशक फादर सबास्टिन एवं बेथनी कॉन्बेट स्कूल की गीत-संगीत की अध्यापिका  वृन्दा ठाकुर रहे।  उनके द्वारा चुने गए सवेश्रेष्ठ विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार है, जिसमें  प्रथम वर्ग में कक्षा एलकेजी व यूकेजी में प्रथम स्थान पर आरोही कोंडाल, कला किरण नृत्य प्रस्तुत किया। दूसरे स्थान पर पूर्णिमा शर्मा नृत्य, तृतीय स्थान पर सिद्दि राठौर नृत्य। वर्ग में पहली व दूसरे के बच्चे शामिल हुए, जिसमें प्रथम स्थान मायरा बेंसोया कला प्रस्तुति कहानी, दूसरे स्थान पर इशिता गुप्ता, नृत्य, तीसरे स्थान पर अक्षिता सिंह, नृत्य और उन्नति पवार-क्रियात्मक। वर्ग तीन में कक्षा तीन व चार के बच्चों ने अलिजा के जोश, कला गौरव भाषण में। द्वितीय स्थान उन्नति यादव गीत में और आर्य कुमार प्रस्तुति नृत्य में तीसरे स्थान हासिल किया। वर्ग-4 में कक्षा पांचवीं व छठीं के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रथम स्थान सेजल देविल्या कलाश्री, शब्द पांडित्य, दूसरे स्थान पर उपाधि सिंह, नृत्य, तीसरे स्थान पर रिधि कटोच गीत में। वर्ग-5 में कक्षा सातवीं व आठवीं के बच्चों ने सान्वी काण्डापाल नृत्य में कला सम्राट, आकांक्षा भाटी नृत्य में दूसरा स्थान, तीसरा स्थान सलोनी ठाकुर व लवन्या चौहान को नृत्य प्रस्तुति पर मिला।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

4 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>