-परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने वाले छात्रों का किया गया सेनेटाइजेशन, उचित दूरी बनाकर दी परीक्षा
ग्रेटर नोएडा,20 सितम्बर(देशबन्धु)। नॉलेज पार्क में कई कॉलेजों यूपी राज्य प्रवेश परीक्षा-2020 (यूपीएसईई 2020) की परीक्षा आयोजित की गयी, जिसमें एनआईईटी को भी केंद्र बनाया गया। संस्थान के केंद्र अधीक्षक डॉ. के. पी सिंह ने बताया कि इस केंद्र पर 600 विद्यार्थियों को बी.टेक कोर्स में दाखिले के लिए परीक्षा देनी थी, लेकिन केवल 365 छात्र ही उपस्थित रहे 235 छात्र परीक्षा देने नही आये । संस्थान ने कोविड-19 की परिस्थियों को देखते हुए परीक्षार्थियों और अभिभावकों की सुविधा की व्यवस्थाएं की। विश्विद्यालय की ओर से नामित नोडल ऑफिसर डॉ वीरेंद्र पाठक ने परीक्षा केंद्र पर कोविड-19 की प्रोटोकॉल के पालन और संस्थान की व्यवस्थाओं पर संतोष प्रकट किया । संस्थान के कार्यकारी उपाध्यक्ष रमन बत्रा ने कहा कि हम परीक्षा को सम्पन्न कराने में लगे सभी अधिकारियों, शिक्षकों को उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हैं। छह केंद्र बनाए गए थे, जिसमें जेएसएस, जीएल बजाज, आईआईएमटी, एक्यूरेट, एनआइईटी व द्रोणाचार्य कॉलेज को केन्द्र बनाया गया था। परीक्षा में लगभग 4500 छात्र शामिल होना था,जिसमें बहुत से परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से दिन में 11, दूसरी पाली की परीक्षा दिन में 12 से तीन व अंतिम परीक्षा 3-45 से 6-15 तक तक चली।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…